मोटापा निवारण शिविर शुरू, योग से स्वस्थ जीवन का संदेश

हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित भारतीय योग संस्थान में 5 दिवसीय मोटापा निवारण शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्रोच्चार व सरस्वती वंदना से हुई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को योग, प्राणायाम और संतुलित दिनचर्या के माध्यम से मोटापा नियंत्रित करने के लिए प्रेरित करना है। शिविर में करीब 70 साधकों ने भाग लेकर विभिन्न योगासन का अभ्यास किया।

कार्यक्रम में योग शिक्षकों और स्थानीय प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता रही। अधिकारियों ने केंद्र के विकास व सुविधाओं में सुधार का भी आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *