हरिद्वार। चारधाम यात्रा को देखते हुए सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर दिन-रात निर्माण कार्य जारी है।
विभाग के अनुसार, पैकेज-01 और 02 के तहत एक दिन में 161 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया। अधिकारियों का कहना है कि जल्द सभी मार्ग दुरुस्त कर दिए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को राहत मिलेगी।