पेट्रोल और डीजल दामों ने देश में आग लगाई : अलका पाल

काशीपुर,। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर नाराजगी जताते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ने का सीधा असर आम जनता की रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है। केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि बढ़ती गैस और पेट्रोल की कीमतें, किसानों के गन्ना भुगतान में देरी, यूरिया की कमी और बेरोजगारी इस सरकार के शासनकाल में सीमा से पार हो चुकी है। सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के दाम नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम है, जिसका खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

वहीं पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, इंदर सिंह, एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, मनोज जोशी, उमेश जोशी, ब्रह्मपाल, संदीप सहगल, सुभाष पाल, इंदूमान, अरुण चौहान, जितेंद्र सरस्वती, प्रदीप जोशी, विधु शेखर शर्मा, टीका सिंह सैनी, सुशील भटनागर, त्रिलोक सिंह अधिकारी, डॉ. करण सिंह पाल, मंसूर अली मंसूरी ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों की कड़ी निंदा की।

इस अवसर पर महेंद्र बेदी, सुरेंद्र बटला, विनोद होंडा, पार्षद अब्दुल कादिर, राशिद फारुकी, रामदेव शर्मा, शिवम शर्मा, गोपाल सैनी, जगदीश पाल, इलियास महागीर, शिवम उपाध्याय, घनानंद शर्मा, अजीता शर्मा, अनिल शर्मा, रियासत अली, राम किशोर सैनी, साबिर हुसैन, संजीव शर्मा, रंजना गुप्ता, सरीम सैफी, अकरम अली सैफी, जगदीश पनेरु, रवि डिंगरा, अक्षत मिड्ढा, हिमांशु गौरव, गौरव रस्तोगी, राकेश भगत, मंसूर मेफेयर, इलियास महागीर, हरदेव सिंह हैरी, प्रदीप जोशी, इदरीश अंसारी, अजीता शर्मा, घनानंद शर्मा, गुल्लू महागीर, रियासत अली, अफसर अली, महेंद्र बेदी, पंकज पंत, नजमी अंसारी, साबिर हुसैन, शाह आलम, मतलूब हुसैन, सरफराज पार्षद, शिवकुमार माली, शिवम जोशी, चौधरी, इरशाद, अज्जू खा, फिरोज हुसैन, सलमान सलमानी, अनीस अंसारी, विकल्प गुड़िया, विनोद होंडा, लवदीप, मजीद अली, सादिक हुसैन, अफसर अली, फैजान अंसारी, ओम शर्मा, फिरोज हुसैन, रामकिशोर सैनी, शाहरुख, शादब इकबाल, अरविंद शर्मा, जसपाल सिंह, वसीम राजा, शिवम शर्मा, नवदीप सिंह, अब्दुल समद, हरदेव सिंह हैरी, शाहरुख हुसैन, जसदीप सिंह, अभिषेक कुमार, मोनू, शाहरुख, नरेश पहलवान, शिव वाईकुमार माली, अब्दुल समद, हिमांशु गौरव, नरेश पहलवान, गुल्लू महावीर, गौरव रस्तोगी, नरेश पहलवान, राजेश सौदा, नरेश पाल, अमित टाक, महेश वरदान, रोहित खत्री, वसीम राजा आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *