देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाग कर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनका परिश्रम ही देश का भविष्य तय करता है।
मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, निरंतर मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने बेटियों के बेहतर प्रदर्शन की सराहना भी की।
इस मौके पर डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में 60% से अधिक अंक पाने वाले 28% और 75% से अधिक अंक पाने वाले 12% विद्यार्थी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत छात्रों को वैदिक गणित, संस्कृति और अध्यात्म की शिक्षा भी दी जा रही है।