डेंगू नियंत्रण को लेकर सख्ती, स्कूलों में एडवाइजरी जारी करने के निर्देश

देहरादून। डेंगू व जल जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्कूलों में एडवाइजरी जारी कर जागरूकता अभियान चलाने और बच्चों के लिए फुल बाजू ड्रेस अनिवार्य करने को कहा है।

जिलाधिकारी ने अस्पतालों में टेस्ट, दवाइयों और बेड की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही डोर-टू-डोर सर्वे, फॉगिंग, लार्विसाइड छिड़काव और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *