करौली शंकर महादेव धाम में गुरु पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने ली दीक्षा

हरिद्वार। श्री करौली शंकर महादेव धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के समापन पर आयोजित आध्यात्मिक समागम में देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने दीक्षा ग्रहण की। इस दौरान आद्य जगद्गुरु भगवान शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण एवं प्राण-प्रतिष्ठा की गई और नई मासिक पत्रिका ‘Prime Times’ का विमोचन भी हुआ।

महामंडलेश्वर करौली शंकर दास जी महाराज ने कहा कि भगवान शंकराचार्य सनातन धर्म के पुनरुद्धारक और अद्वैत वेदांत के प्रमुख ध्वजवाहक हैं। उन्होंने गृहस्थ आश्रम को समाज का आधार बताते हुए कहा कि आध्यात्म और साधना को गृहस्थ जीवन के साथ भी अपनाया जा सकता है। कार्यक्रम में नया उदासीन अखाड़े के वरिष्ठ संतों ने भी श्रद्धालुओं को सनातन धर्म, गुरु परंपरा और संस्कारों का महत्व बताया। समारोह का समापन विशाल भंडारे और गुरु महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *