मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 3 अक्टूबर को होगा

 

हरिद्वार। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल संचालन को लेकर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि उत्तराखंड में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, जो पहले 15 सितंबर को होना था, अब 3 अक्टूबर को किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी ने फॉर्म 6, 7 और 8 के निस्तारण की जानकारी देते हुए कहा कि पुनरीक्षण कार्य राजनीतिक दलों के सहयोग से पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराया जा रहा है। बैठक में विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद समेत कांग्रेस, भाजपा और बसपा के प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *