हरिद्वार। खाद्य सुरक्षा विभाग ने भ्रामक विज्ञापन और गलत स्वास्थ्य संबंधी दावों के मामले में खाद्य तेल निर्माता कंपनी, अमेजन और अभिनेत्री अर्चना पूरण सिंह को नोटिस जारी किया है। सहायक आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की जांच में प्रीट लाइट गोल्ड मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल के लेबल, विज्ञापन और अमेजन वेबसाइट पर प्रदर्शित जानकारी में अनियमितताएं मिलीं।
जांच में फोर्टिफाइड फूड लोगो के उपयोग, विभिन्न हेल्थ क्लेम और अभिनेत्री अर्चना पूरण सिंह के उत्पाद इंडोर्समेंट से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। निर्माता कंपनी तपन एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, अभिनेत्री अर्चना पूरण सिंह और अमेजन सेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से दावों और विज्ञापन संबंधी दस्तावेजों सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।