उत्तराखंड के शहीदों का अपमान कर रही सरकार : अलका पाल

काशीपुर : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुरानी सब्जी मंडी स्थित छोटे नीम स्मारक पर एकत्रित होकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को अपने को अपनी श्रद्धा अर्पित किये। इस अवसर पर सरकार महानगर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना उत्तराखंड के लोगों की शहादत से जुड़ी हुई है, लेकिन अफसोस का विषय है कि आज राज्य की सरकार उत्तराखंड के जल_ जंगल_ जमीन को खुर्द_बुर्द कर उत्तराखंड के शहीदों के सपनों को छीन_ भिन्न कर रही है। एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड की सरकार राज्य आंदोलन में अपना बलिदान देने वाले शहीदों की भावनाओं के अनुरूप काम नहीं कर रही है, इसी कारण आज उत्तराखंड की प्राकृतिक संपदा उत्तराखंड में माफियाओ के हाथों में चली गई है, जो की अफसोस का विषय है। कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील गुड़िया, विमल गुड़िया,जितेंद्र सरस्वती, सुरेंद्र बाटला, मंसूर अली मंसूरी, टीका सिंह सैनी, चक्रेश जैन, हरदेव सिंह, शरीम सैफी,हैरी, पंकज पंत, मोहम्मद सैफ, अनीश अंसारी, परम सिद्धू, कुलदीप सिंह ऐरी, विनोद होंडा, सलमान अली, सुभाष चंद्र,हनीफ गुड्डू,साबिर हुसैन, डॉ आरिफ, कलुआ महागीर,जगदीश पाल, दीपक गुप्ता, ठाकुर अनिल सिंह, सुंदरलाल पाल, मंसूर मेफेयर, राकेश भगत, रवि पपने आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। वही उत्तराखंड राज्य स्थापना पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर सभी को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *