चारधाम यात्रा: हरिद्वार में 534 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

हरिद्वार। जिला पर्यटन कार्यालय स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर मंगलवार को 534 श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया। इनमें यमुनोत्री धाम के लिए 65, गंगोत्री धाम के लिए 69, केदारनाथ धाम के लिए 177, बद्रीनाथ धाम के लिए 219 और हेमकुंड साहिब के लिए चार यात्रियों ने पंजीकरण कराया।

विभिन्न राज्यों से हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं का पंजीकरण लगातार जारी है। जिला पर्यटन विभाग के अनुसार जनपद हरिद्वार के यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 4,64,627 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *