देहरादून। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड में करीब 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को 24 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15 हजार रुपये तक और नियोक्ताओं को प्रति कर्मचारी प्रतिमाह 3 हजार रुपये तक सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 30 से अधिक नीतियां लागू की गई हैं तथा पिछले साढ़े चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है।