दर्जनों युवाओं में भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा

काशीपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष Alka Pal के नेतृत्व में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में युवाओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अलका पाल ने कहा कि पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की कमियों से युवा वर्ग परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों से युवाओं का मोहभंग हो रहा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार उस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने में विफल रही है।

कार्यक्रम का संचालन मुशर्रफ हुसैन ने किया। इस दौरान कुलदीप सिंह ऐरी सहित शुभम चौहान, कृष्णा कुमार, शिवदत्त, अक्षय कुमार, रवि सिंह, अमित, डालचंद, उदित कुमार, सुनील, आकाश, अनमोल, तरुण, गगन सिंह, भूपेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, शेर सिंह, करण, शिवा, केशव, लखविंदर सिंह, तरुण शर्मा और कपिल कुमार समेत अनेक युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *