बारहवीं में 97%नंबर प्राप्त कर सलोनी ने किया नाम रोशन

हरिद्वार। आदर्श नगर मुखिया गली भूपतवाला की निवासी सलोनी प्रजापति ने बारहवीं में 97% नंबर प्राप्त करके अपने परिवार माता पिता गुरुजनों का नाम रोशन किया।सलोनी प्रजापति शांतिकुंज में पढ़ाई करती है। इस मौके पर सलोनी के पिता भागीरथ प्रजापति दादा मुकुट प्रजापति व सलोनी प्रजापति को समाजसेवी सूरज शर्मा,तीरथ भान पाल, अंबुराम प्रजापति, नाथीराम प्रजापति ,सत्य प्रकाश, श्री रामलीला कमेटी भूपतवाला के अध्यक्ष अमित गुप्ता ,दीपक पंत राकेश प्रजापति, नरेश प्रजापति, मां गंगा भागीरथी व्यापार मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा ने पुष्प गुच्छ मां सरस्वती का प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *