दो दिन पूर्व चोरी हुई बाइक समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार 

काशीपुर। यहां मोहल्ला शिव नगर से घर के सामने खड़ी बाइक चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, उनके कब्जे से चोरी गई बाइक के अलावा अन्य बाइकों के चेचिस आदि बरामद हुए हैं ।

 मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला शिव नगर निवासी राहुल शर्मा के घर के बाहर खड़ी बाइक 12 जुलाई को अचानक चोरी हो गई थी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसपी अभय प्रताप सिंह के निर्देश पर कटोरताल पुलिस चौकी इंचार्ज विपुल जोशी व अन्य टीम को चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए लगाया गया। पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद यहां मोहल्ला थाना साबिक निवासी प्रदीप यादव को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके सहयोगी मझोला मुरादाबाद निवासी जयप्रकाश उर्फ सचिन व सोनू मसीह को भी पड़ा है इन चोरों के कब्जे से तीन अन्य मोटरसाइकिलों के चेचिस व अन्य सामान बरामद हुए ।कोतवाल आशुतोष सिंह ने बताया कि प्रदीप यादव शातिर चोर है और नशे का आदी है उस पर 22 अन्य मुकदमे दर्ज हैं पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *