रानीपुर विधानसभा में ₹80 करोड़ की सीवर परियोजना का शुभारंभ

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब ₹80 करोड़ की लागत से 35 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। शुक्रवार को विधायक आदेश चौहान ने विधिवत पूजन-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

केएफडब्ल्यू पोषित इस परियोजना से नगर निगम के वार्ड 59 और 60 की ट्रांसपोर्ट नगर, सीतापुर, जानकी विहार, रवि विहार, हरिलोक फेस-2, नया गांव, गणेश विहार सहित अनेक कॉलोनियों की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। परियोजना पूरी होने से क्षेत्र में सीवर व्यवस्था बेहतर होगी।

विधायक आदेश चौहान ने बताया कि इस योजना की डीपीआर वर्ष 2015 में तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी गई थी। केंद्र और प्रदेश सरकार के समन्वय से अब इसे स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल और सीवर जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता से कराया जा रहा है।

इस अवसर पर पार्षद विनीत चौहान, संदीप शर्मा, देवेश वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *