पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय के गठन की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के अवसर पर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने निर्दोष पुरुषों को संरक्षण देने के लिए पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय के गठन की मांग उठाई। संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू एवं मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने हल्द्वानी एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा।

इस दौरान संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू एवं मार्गदर्शिका सुनीता तिवारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों का कुछ लोगों द्वारा दुरुपयोग कर निर्दोष पुरुषों को झूठे छेड़छाड़, मारपीट, यौन शोषण, दहेज और दुष्कर्म के मामलों में फंसाने के आरोप सामने आते हैं। इससे पुरुषों का सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक जीवन प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच और निर्दोष पुरुषों को न्याय दिलाने के लिए पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय का गठन जरूरी है।

संस्था ने मांग की कि पुरुषों के कल्याण के लिए अलग बजट और सरकारी योजनाएं बनाई जाएं, झूठे मामलों में फंसाए गए निर्दोष पुरुषों को क्षतिपूर्ति दी जाए तथा कानूनों का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान किया जाए।

ज्ञापन देने वालों में पूर्णिमा रजवार, सुनीता तिवारी, रेनू कांडपाल, अलका टंडन, सौरभ कुमार, महेश साहू, हैप्पी माहेश्वरी, यश गुप्ता, रोहित साहू, सुशील साहू, प्रशांत गुप्ता, विनीत टंडन, संदीप यादव, सूरज मिस्त्री, रोहतास प्रजापति, जानकी कश्यप, अमित कुमार, सुशील राय, रवि गुप्ता, दीपक कुमार, सूरज कुम्हार एवं मुकेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *