तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ हरिद्वार से चुनावी रणनीति बनाएगी भाजपा

हरिद्वार। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा 21 और 22 नवंबर को हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति आयोजित करेगी। इसमें करीब 900 नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी राम माधव, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व मौजूद रहेगा।

बैठक में लगातार तीसरी बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर मंथन होगा। पहले दिन विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों की बैठकें होंगी, जबकि 22 नवंबर को मुख्य कार्यसमिति आयोजित की जाएगी। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने प्रेसवार्ता में दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *