हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने 8.32 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी ने बताया कि शनिवार की रात्रि वह शिवालिक नगर क्षेत्र में चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जे.के.टी. आउटर के पास कृपाल नगर को जाने वाले रास्ते से एक संदिग्ध को रोका। पुलिस पूछताछ में उसने अपना बहादुर पुत्र धनीराम निवासी ग्राम कोर सराय रायपुर थाना नागल सोती जिला बिजनौर बताया। उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल व 8.32 ग्राम अवैध स्मैक व स्मैक बेचकर कमाये गये 700 रूपयों की नगदी बरामदगी की गई।
आरोपी ने आगे बताया कि वह लुधियाना पंजाब में नौकरी करता था, जहाँ से उसकी नौकरी छूट गयी और वह हरिद्वार आ गया, हरिद्वार में उसे रोहित सैनी निवासी रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार स्मैक बेचने को देता है, जो उसे 350 रूपये बिट के हिसाब से बेचता है। दोनों आरोपियों पर धारा एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।