हरिद्वार-नजीबाबाद रोड निर्माण में धीमी प्रगति पर सचिव ने जताई नाराजगी

हरिद्वार। सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडे ने चंडी घाट पुल और हरिद्वार-नजीबाबाद रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने चार धाम यात्रा और तीर्थ स्थलों को जोड़ने वाले इस मार्ग की महत्ता को रेखांकित करते हुए धीमी प्रगति पर सख्त नाराजगी जाहिर की।

सचिव ने एनएचएआई और निर्माण कंपनी को निर्देश दिया कि लेबर और मशीनरी बढ़ाकर कार्य समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ पूरा करें। उन्होंने साप्ताहिक मॉनिटरिंग की बात कही और चरणबद्ध कार्य योजना प्रस्तुत करने को कहा। किसी भी देरी पर कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी।

निरीक्षण के दौरान विशेष भूमि अधिकारी लक्ष्मीराज चौहान,, एसडीएम अजयवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता दीपक कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *