अपहरण कर फिरौती मांगने वाले फरार 4 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। अपहरण कर फिरौती मांगने वाले फरार चल रहे 4 लोगों को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को पूर्व मंें ही जेल भेजा जा चुका है। आरोपी फिरौती की रकम न मिलने पर अपहृत को मोहम्मदपुर मोहनपुरा रोड पर छोड़कर फरार हो गए थे।

विगत 31 मई को ब्रह्मपुरी निवासी एक महिला ने अपने पति का अपहरण करने व पैसे न मिलने पर पति को मोहम्मदपुर मोहनपुरा रोड पर छोड़कर भागने के मामले में अज्ञात लोंगो पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए प्रकाश में आये एक आरोपी रामकुमार पुत्र रक्षाराम चैहान निवासी उज्जारी ढिबा धोनीपुर जिला गोण्डा को विगत 29 अगस्त को जेल भेज दिया था। जबकि चार फरार थे। टीम ने 4 आरोपियो को चिन्हित कर मिलान पाये जाने पर सोमवार को अपहरण में शामिल चारों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपियों में शुभम (26 वर्ष ), रिंकू (30 वर्ष), जोनी उर्फ विकास (32 वर्ष ) व राहुल (30 वर्ष) निवासी रतनकापूर्वा डबल फाटक के पास, कोतवाली रूडकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *