9वीं पास आरोपी आर्थिक तंगी के चलते बना नशा तस्कर

हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में एएनटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे 4.164 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। जिसकी बाजार में कीमत 8 लाख रुपये आंकी गई है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को सिडकुल क्षेत्र के टीन मार्केट रावली महदूद में चैकिंग अभियान चल रहा था। वहीं पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। तालाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.164 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

सिडकुल थाना उपनिरीक्षक मनीषा नेगी ने बताया कि डिंपल पाल पुत्र कदम सिंह निवासी मुल्की नगर, निकट सरकारी जोहड़ थाना सिडकुल हरिद्वार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी 9वीं पास है, घर की खराब आर्थिक स्थिति, दो बच्चों की जिम्मेदारी और अधिक मुनाफे के लालच ने उसे तस्करी के धंधे में धकेल दिया। वर्तमान में मुल्की नगर रावली महदूद में रह रहा था। बताया कि इसे कुंभ मेला प्रयागराज उत्तर प्रदेश में जाकर बेचना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *