भाकियू ने अवैध खनन रोकने और हाथियों के आतंक से मुआवजे की मांग की

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा ने प्रेस क्लब सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि 16 जनवरी 2022 को उच्च न्यायालय नेे हरिद्वार कुंभ क्षेत्र में खनन पर रोक लगाई थी। इसके बाद भी प्रदेश के बाहर के खनन माफियों द्वारा चंडी पुल के नीचे अवैध खनन किया जा रहा है। जिसे पूर्ण रूप से बंद किया जाना चाहिए। मां गंगा की स्वच्छता को लेकर शासन प्रषासन को सहयोग देना होगा। भाकियू ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध खनन नहीं रोका गया तो वह शीघ्र ही आंदोलन करेंगे।
भाकियू ने आगे यह भी बताया कि हाथियों के झुण्ड किसानों की फसलें तहस-नहस कर देते हैं। किसान हाथियों के झुण्ड के डर से अपनी फसल की देखभाल भी नहीं कर पाते हैं, जिसके लिये सरकार को किसानों को मुआवजा देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *