हरिद्वार। विधायक आदेश चौहान ने शिवालिक नगर नगरपालिका को एक बड़ी सौगात दी है। शिवालिक नगर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड-4 में अटल चैक के सामने स्थित आर क्लस्टर पार्क का सौंदर्यीकरण कार्य निवर्तमान सभासदों, भाजपा पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में मुहुर्त पूजन कर कार्य शुरू हुआ। विधायक ने सौंदर्यीकरण कार्य को हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण से 1.50 करोड की लागत से प्रस्तावित करवाया।
इस पार्क में अत्याधुनिक फाउंटेन, गजीबो, डेकोरेटिव लाइट्स, झूले, ओपन जिम और पैदल पथ का निर्माण किया जाएगा। पार्क को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सुरक्षा दीवार भी बनाई जाएगी।
वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल वशिष्ठ ने बताया कि लम्बे समय से इस पार्क के सौन्दर्यीकरण की मांग स्थानीय नागरिकों की ओर से की जा रही थी। पार्क में गंदगी का अम्बार लगा था।
इस अवसर पर निवर्तमान सभासद अशोक मेहता, अजय मलिक, हरिओम चौहान, मंडल महामंत्री संदीप राठी, मंत्री अविनाश रोहेला, मीडिया सहसंयोजक गौरव पुंडीर, महिला मोर्चा मिडिया प्रभारी रंजीता झा, रविन्द्र कुमार, राकेश शर्मा, उपेन्द्र शर्मा, नरेश चंद शर्मा, अशोक उपाध्याय, ए एन उपाध्याय, अनुज शर्मा, शिवनरेश शर्मा, भारत भूषण चैहान, चतर सिंह यादव, पदम सिंह कंडारी, गौरव उपाध्याय उपस्थित रहे।