काशीपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर 15 से पार्षद पद पर चुनाव लड़ रहे विजय प्रताप सिंह का चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है , आज उनके समर्थन में महिलाओं की एक टीम डोर टू डोर पहुंची और वार्ड के विकास के लिए उन्हें विजयी बनाने की अपील की।
वार्ड नंबर 15 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे विजय प्रताप सिंह के समर्थन में वार्ड की एक महिला टीम ने आज बी.,ब्लॉक और काली मंदिर रोड पर डोर टू डोर जनसंपर्क किया, गौरतलब बात ये है कि यह महिला टीम स्वेच्छा से विजय प्रताप सिंह के समर्थन में उतरी थी। महिलाओं की इस टीम ने चूल्हे चौके तक जाकर बताया कि पूर्व में रहे जनप्रतिनिधियों की अपेक्षा के कारण इस वार्ड का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है, इसलिए इस बार वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए विजय प्रताप सिंह को वोट देकर नगर निगम तक पहुंचाएं। आज के जनसंपर्क में प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह के अलावा संदीप, मनु शर्मा, तारा शर्मा, संगीता तिवारी, गीता तिवारी, मधु चौहान, नीलम सिंह, रूबी सिंह, आरती चौहान, ममता चौहान, सर्वेश चौहान, प्रियंका शर्मा, छाया चौहान, मनीषा चौहान, उषा यादव, रीता सिंह, रूबी सिंह, उर्मिला चौधरी, सविता पाल, सोनाक्षी सहजल सिंह और आरोही सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थी।