युवती शादी से एक माह पहले प्रेमी संग नगदी लेकर फरार

हरिद्वार। पथरी में शादी की तैयारियों के बीच एक युवती नगदी लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। शादी में कुछ ही दिन बचे थे। युवती की शादी फरवरी माह में तय थी।

युवती के पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती के फरार होने के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना से परिवार और गांव में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *