राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए सख्त निर्देश

हरिद्वार। रोशनाबाद खेल परिसर में राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने सभी विभागों को 25 जनवरी तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। खिलाड़ियों के लिए होटल, परिवहन, भोजन, मीडिया, सुरक्षा और सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने खिलाड़ियों की सुरक्षा और यातायात प्लान की समीक्षा की। सीओ सिटी जूही मनराल ने महिला खिलाड़ियों के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंधों का सुझाव दिया। एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने साइनेज, बैनर और कूड़ा निस्तारण की तैयारियों पर जोर दिया।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने मेडिकल टीम और एम्बुलेंस की तैनाती को तैयार बताया। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने पार्किंग और एंट्री-एग्जिट की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बैठक में विभिन्न एजेंसियों और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *