कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा, हरिद्वार में निषेधाज्ञा लागू

हरिद्वार । कनिष्ठ सहायक संवर्ग की लिखित प्रतियोगी परीक्षा 19 जनवरी 2025, रविवार को हरिद्वार के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसे लेकर उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह ने सुरक्षा के लिए निषेधाज्ञा जारी की है।

परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच से अधिक लोगों का समूह, धरना-प्रदर्शन, जुलूस, ध्वनि प्रदूषण, हथियार, विस्फोटक पदार्थ, मोबाइल और पेजर लाना प्रतिबंधित है। केंद्रों पर शांति व्यवस्था में लगे कर्मियों के अलावा किसी का प्रवेश वर्जित रहेगा।

यह आदेश परीक्षा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। उल्लंघन करने वालों पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा-223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *