हरिद्वार। डीपीएम ग्रामोत्थान परियोजना संजय सक्सेना और बीडीओ बहादराबाद मानस मित्तल के साथ अधिकारियों ने Ayooh नेचुरल ऑर्गेनाइजेशन का निरीक्षण किया। यह संस्था लेमन ग्रास से आवश्यक तेल, साबुन, हर्बल उत्पाद और प्राकृतिक सौंदर्य प्रसाधन बनाकर बाजार में बेच रही है। निरीक्षण के दौरान संगठन के डायरेक्टर अभय ने उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी दी। अधिकारियों ने इसके बाजार संभावनाओं पर चर्चा की और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए इसे ग्रोथ सेंटर से जोड़ने का सुझाव दिया। बीडीओ बहादराबाद ने प्रशिक्षण कार्यशालाओं के माध्यम से किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों को जोड़ने की आवश्यकता पर फोकस दिया। डीपीएम सक्सेना ने ग्रामीण उद्यमिता को प्राथमिकता देने की बात कही और संगठन से किसानों को प्रशिक्षण देने का अनुरोध किया। बैठक में प्रशासन और Ayooh नेचुरल के बीच समन्वय से लेमन ग्रास उत्पादों के स्थानीय प्रसंस्करण और विपणन को बढ़ावा देने पर सहमति बनी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।