उत्तराखंड की वित्तीय योजना पर मुख्यमंत्री के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य की आगामी 10 वर्षों की वित्तीय स्थिति के लिए समग्र योजना तैयार की जाए। इसमें आर्थिक विकास, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक तकनीक और संसाधन बढ़ाने पर ध्यान दिया जाए।

उन्होंने राजस्व बढ़ाने के लिए कर सुधार, औद्योगिक निवेश और डिजिटल कर संग्रह को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। जीएसटी संग्रह में वृद्धि और कर चोरी रोकने के लिए सघन अभियान चलाने को कहा।

बैठक में बताया गया कि राज्य में जीएसटी, वैट और एक्साइज से राजस्व संग्रह 11,289 करोड़ तक पहुंच गया है। 848 आईटीसी फ्रॉड मामलों और 165 फर्जी फर्मों की पहचान की गई है। बैठक में प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *