उत्तराखंड सरकार के तीन साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि उत्तराखंड के कर्मठ और ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार का यह कार्यकाल “सेवा, सुशासन और विकास” को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड तेजी से विकास के नए आयाम गढ़ रहा है और यह राज्य अपनी ऐतिहासिक विरासत पर गर्व के साथ आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड असीम संभावनाओं से भरा हुआ राज्य है और यहां की पराक्रमी व परिश्रमी जनता राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सक्षम है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह दशक उत्तराखंड का होगा और राज्य विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, परिवहन और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निरंतर विकास हो रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि उत्तराखंड आजादी के अमृत काल में विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *