देहरादून। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के देहरादून और नैनीताल में विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल एक्सपेंडिचर के तहत 164.67 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस फंड से शहरों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाओं पर काम होगा।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के तहत रामजीवाला (मियांवाला) में तालाब और पार्क निर्माण के लिए 8.28 करोड़, डिफेंस कॉलोनी में गौरा देवी पार्क के लिए 6.72 करोड़, तहसील चौक पर मल्टीलेवल कार पार्किंग और ऑफिस स्पेस बिल्डिंग के लिए 134.41 करोड़, ऋषिकेश में मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए 125.60 करोड़, कारगी चौक के पास आढ़त बाजार निर्माण के लिए 121.50 करोड़, रायपुर के पास मालदेवता रोड पर जलस्रोत सौंदर्यीकरण के लिए 4.04 करोड़ और गढ़ी कैंट में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 12.15 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।
वहीं, नैनीताल जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के तहत शेर का डांडा में ड्रेनेज और सड़क निर्माण के लिए 12.41 करोड़ और नैनीताल शहर के अंदर सड़क और ड्रेनेज कार्यों के लिए 6.21 करोड़ की राशि मंजूर की गई है।
प्रदेश में इन बड़ी परियोजनाओं के लिए लगातार केंद्र सरकार का सहयोग मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का इस सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया है।