रामनवमी पर 551 दीपों से जगमग हुआ स्वास्तिक संकल्प घाट

हरिद्वार। रामनवमी के पावन अवसर पर स्वास्तिक संकल्प ट्रस्ट द्वारा नगर निगम हरिद्वार द्वारा गोद लिए स्वास्तिक संकल्प घाट पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में मां गंगा तट पर 551 दीप जलाकर दीपदान किया गया, जहां पूरा घाट दिव्य प्रकाश से आलोकित हो उठा।
दीपदान से पूर्व गंगा तट की सफाई व वृक्षारोपण किया गया जिसके बाद गंगा मैया के जयकारों के साथ दीपदान कर यह दिव्य परंपरा की शुरुआत हुई। इस दौरान जय श्रीराम और हर-हर गंगे के उद्घोष से मां गंगा तट गूंज उठा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष चेतन चौबे ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य धर्म व सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के साथ ही पर्यावरण व मां गंगा संरक्षण हेतु जागरूकता फैलाना है, जिससे युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातनी विरासत से जोड़ा जा सके। इस दीपदान के माध्यम से जनमानस ने प्रभु श्रीराम से राष्ट्र के कल्याण और विश्व शांति की कामना की।
इस अवसर पर दीपदान में मुख्य रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष चेतन चौबे, महेश मिश्रा, दीपक बिष्ट, बाला, तारा उपाध्याय, सुमित मिश्रा, मनीत मिश्रा, केशव श्रीकुंज, आदित्य प्याकुरेल, पारस, अमित, रोहित, हर्षित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *