बैसाखी पर फ़्लेडग्लिंग्स ग्लोबल स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून। बैसाखी के शुभ अवसर पर डिफेंस कॉलोनी स्थित द फ़्लेडग्लिंग्स ग्लोबल (प्ले स्कूल) में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ, जिसके पश्चात माननीय अतिथियों डॉक्टर (मेजर) गौरव माखीजा (पीडियाट्रिशियन), डॉ. विमल नौटियाल (दंत विशेषज्ञ एवं समाजसेवी), श्री विजय सिंह रावत एवं उनकी पत्नी द्वारा ज्ञान का दीप प्रज्वलित किया गया।

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा हेल्थ कैंप “Growth and Development Monitoring”, जिसमें डॉ. (मेजर) गौरव माखीजा ने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को लेकर उपयोगी जानकारी साझा की तथा अभिभावकों को बच्चों के समग्र विकास के महत्त्व के बारे में अवगत कराया। इसके साथ ही पेंटिंग प्रतियोगिता, बेस्ट ड्रेस्ड मॉम एंड किड समेत कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन का भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती मोनिका कौल ने आज के समय में बच्चों में देखी जा रही कुछ प्रमुख समस्याओं और उनके समाधान के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी। यह आयोजन न केवल मनोरंजन से भरपूर रहा, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य, रचनात्मकता और अभिभावकों की जागरूकता के लिहाज़ से भी बेहद सफल सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *