26 अप्रैल से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

देहरादून। जया किशोरी जी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 26 अप्रैल शनिवार से 2 मई 2025 तक गुरु नानक इंस्टिट्यूट, रेसकोर्स में किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अखिलेश अधभात ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।

कथा से एक दिन पूर्व 25 अप्रैल को प्रातः 9 बजे डॉल रेसकोर्स से पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मातृशक्ति सहित शहर के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। शोभायात्रा में गंगोत्री, गोमुख, प्रयागराज जैसे तीर्थों से लाया गया पवित्र जल विशेष कलशों में रखा जाएगा। जयघोषों के साथ यात्रा आयोजन स्थल तक पहुंचेगी।

26 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से जया किशोरी जी के श्रीमुख से कथा का प्रारंभ होगा और 2 मई को इसका समापन होगा। 

पत्रकार वार्ता में रामकुमार गुप्ता, संजय बराल, सुमित अदलखा, अदम वर्मा, दीपक सिंधार, हरीश मिल्वाल, मनोज खब्बैसवाल, राचिन दुधा, योगाचार्य विविन जोशी, राजेश चौरसिया, ओमप्रकाश गुप्ता व मकरंदर मोहन लखेड़ा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *