जल संरक्षण में जन भागीदारी जरूरी: डी. सेंथिल पाण्डियन

हरिद्वार। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव डी. सेंथिल पाण्डियन ने हरिद्वार दौरे पर केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जल संरक्षण के कार्यों को धरातल पर उतारने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जल शक्ति अभियान के तहत हुए कार्यों की जानकारी दी गई, जिसमें 46 तालाबों पर कार्य और 32% महिला भागीदारी प्रमुख रही। पाण्डियन ने मानसून से पहले सभी कार्य पूरे करने और समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने को कहा।

उन्होंने स्वास्थ्य, बाल विकास, शिक्षा, कृषि जैसे विभागों की भी समीक्षा की और कार्यों की सराहना की। बैठक के बाद उन्होंने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण भी किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *