वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन हरिद्वार: चौ चरणसिंह चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत

हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन हरिद्वार (रजि.) की हाल ही में आयोजित सभा में संगठन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया। सभी सदस्यों ने पूर्व की कार्यकारिणी द्वारा समाज और वरिष्ठजनों के हित में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए भी इसी कार्यकारिणी को पुनः मनोनीत करने का निर्णय लिया।

सभा में चौ चरणसिंह को लगातार चौथी बार संगठन का अध्यक्ष चुना गया, जो अपने आप में संगठन के प्रति उनके समर्पण और सेवा भाव का प्रतीक है। सदस्यों ने उनके नेतृत्व में संगठन द्वारा किए गए कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

बैठक के अंत में एक मई को ‘मजदूर दिवस’ के अवसर पर शिकागो में श्रमिकों पर हुए अत्याचारों को याद कर गहरा दुख व्यक्त किया गया। साथ ही, 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगांव के पास वैसरन घाटी में पर्यटकों की निर्मम हत्या पर गहरी संवेदना प्रकट की गई। इस अमानवीय घटना को लेकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

संगठन ने सरकार से आतंकवादियों और उनके मददगारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सभी उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि देश का हर नागरिक आतंकवाद के खिलाफ सरकार के साथ खड़ा है।

इस अवसर पर गिरधारी लाल, रामबचन गुप्ता, संतराम, सुखवीर सिंह, शिव बचन, प्रेम कुमार, एस.एन. बत्रा, ए.पी. गौड़, चौपाल सिंह, विद्यासागर, हरदयाल अरोड़ा, सुंदरलाल, शिव कुमार, अशोक पाल, एस.सी.एस. भास्कर, डॉ. रमेश कुमार, के.पी. शर्मा, पी.सी. धीमान, बाबूलाल, शिवचरण, महेंद्र शर्मा, सतपाल चांदना, महेंद्र सिंह, सुभाष ग्रोवर, महेशचंद त्यागी और जगराम सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *