हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल ने सेना की वीरता और जवाबी कार्रवाइयों पर आभार जताते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। मंडल अध्यक्ष सेठी ने कहा कि आज देशवासी सुरक्षित हैं तो उसका श्रेय हमारी सेना को जाता है, जो दिन-रात हवाई हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
सेठी ने कहा कि हर व्यापारी और नागरिक को सेना के मनोबल और संसाधनों के लिए सहयोग करना चाहिए। ‘अब वक्त है कि हम सिर्फ टैक्स नहीं, बल्कि अतिरिक्त टैक्स देकर देश की रक्षा में योगदान दें।
उन्होंने पीएमओ को पत्र भेजकर एक फंड मैनेजमेंट सिस्टम की मांग की है, जिससे युद्ध जैसी स्थिति में सेना और देश की अर्थव्यवस्था दोनों मजबूत रह सकें।
इस अवसर पर महानगर संरक्षक स्वामी विश्वास पुरी एवं डॉ. बत्रा, पंडित राजू जोशी, जिला मंत्री रवि बांगा राकेश सिंह, दिनेश शर्मा, अनिल कोरी, पवन पांडे, एस. एन. तिवारी, दीपक कुमार, अनुज शर्मा, भूदेव शर्मा, दीपक अरोड़ा, अभिषेक अग्रवाल, महेश कालोनी, रवि कुमार, देवेंद्र सिंह, सुनील मनोचा, मुकेश अग्रवाल, सोनू चैधरी, पंकज माटा एवं हरीश अरोड़ा उपस्थित रहे।