गड्ढे में गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, जिम्मेदार कौन- सेठी

हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने कनखल क्षेत्र में टूटी सड़क पर बने खतरनाक गड्ढे में गिरकर युवक की दर्दनाक मौत के बाद लोक निर्माण विभाग और संबंधित विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे जानलेवा बन चुके हैं, लेकिन विभाग सिर्फ कागजों में गड्ढा मुक्त सड़कों की तस्वीरें भेजकर खानापूरी कर रहा है। उन्होंने मुख्य सचिव उत्तराखंड और हरिद्वार जिला प्रशासन से मांग की है कि पीडब्लूडी समेत संबंधित विभागों पर सख्त कार्रवाई की जाए जो इन सड़कों की बदहाल स्थिति और गड्ढों की अनदेखी के लिए जिम्मेदार हैं।

सेठी ने कहा कि हरिद्वार की सड़कों की हालत बेहद खराब है। कनखल से लेकर उत्तरी हरिद्वार, भूपतवाला, ज्वालापुर, जगजीतपुर, शिवलोक, बहादराबाद और रोशनाबाद कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें रोजाना राहगीर चोटिल हो रहे हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *