हल्द्वानी। रक्षाबंधन के मौके पर आर्मी कैंट में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की महिला पदाधिकारियों ने भारतीय सेना के जवानों को राखी बांधकर त्यौहार मनाया। संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और सदस्य दिव्यांशी जोशी के नेतृत्व में पहुंचे दल ने जवानों को राखी बांधते हुए देश सेवा के लिए उनका आभार जताया। इस दौरान मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार ने कहा कि भारतीय सेना के जवान अपने घर-परिवार से दूर रहकर देश की सुरक्षा में दिन-रात जुटे रहते हैं। उनकी कुर्बानियों के कारण ही हम सभी भयमुक्त होकर त्योहार मना पाते हैं। उन्होंने अपील की कि हर भारतीय को त्योहारों पर जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनके साथ ये खुशियां साझा करनी चाहिए। कार्यक्रम में पूर्णिमा रजवार, योगिता बनोला, मीना जोशी, पूजा जोशी, रिंकी गुप्ता, अंशिका साहू, धर्मा बिष्ट, रेनू कांडपाल, पूनम गुप्ता, जया जोशी, दीपा रावत, एकता कुमारी और प्रीति गुप्ता मौजूद रहीं। आयोजन को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मनीष साहू, रोहतास प्रजापति, सूरज कुम्हार, दीपक कुमार और मुकेश कुमार का सहयोग रहा।