हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रजिस्ट्री तिराहे पर महिला कांस्टेबल शोभा और भारती गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि रामलीला ग्राउंड की पार्किंग में एक युवक शराब बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भूरी शर्ट और नीली जींस पहने युवक को दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ’’भानू उर्फ बजरंगी’’ (22 वर्ष) निवासी न्यू विकास कॉलोनी ऋषिकुल, हरिद्वार बताया। तलाशी में उसके पास से सफेद प्लास्टिक के कट्टे में 22 टेट्रा पैक ’माल्टा ब्रांड’ अवैध देशी शराब बरामद हुई। लाइसेंस न दिखाने पर पुलिस ने उसे ’’उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60’’ के तहत गिरफ्तार किया।
पुलिस ने 4 टेट्रा पैक नमूने के तौर पर सील किए, जबकि शेष 18 पैक भी सील कर थाने में जमा करा दिए। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।