सिर्फ ट्रांजेक्शन आईडी से खोला ठगी का राज, साइबर सेल ने लौटाए 13.49 लाख रुपये

हरिद्वार। ऑनलाइन निवेश का लालच देकर ठगे गए 14 लाख रुपये में से साइबर सेल हरिद्वार ने पीड़ित को 13.49 लाख रुपये वापस दिला दिए। हैरानी की बात यह रही कि पूरी कार्रवाई केवल एक ट्रांजेक्शन आईडी के सहारे की गई।

मामला 27 अगस्त 2024 का है, जब बहादराबाद निवासी सुमित ने थाना बहादराबाद में शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें और उनकी मां को HIBOX अर्निंग ऐप के जरिए 14 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। मामले की गंभीरता देखते हुए प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने तकनीकी जांच शुरू की।

टीम ने मात्र ट्रांजेक्शन आईडी से पेमेंट गेटवे और संदिग्ध खातों का पता लगाया और तत्काल उन्हें फ्रीज कराया। हालांकि ठग रकम का एक हिस्सा अन्य खातों में ट्रांसफर कर चुके थे, लेकिन टीम ने GST नंबरों के जरिए खातों को ट्रैक कर 13.49 लाख रुपये होल्ड करा लिए। कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही यह राशि पीड़ित को लौटा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *