हरिद्वार – आज पुलिस विभाग सेवानिवृत्त होने वाले हेड कांस्टेबल विनोद प्रसाद खंडूरी को हरिद्वार पुलिस ने यादगार विदाई दी। पुलिस कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में अधिकारियों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
हेड कांस्टेबल विनोद प्रसाद खंडूरी ने वर्ष 2008 में एक्स-आर्मी कोटे से पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर नियुक्ति पाई थी। वर्ष 2022 में उन्हें वरिष्ठता के आधार पर हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत किया गया। रुद्रप्रयाग निवासी खंडूरी ने करीब 17 वर्षों तक पुलिस विभाग में सेवाएं दीं। सेवा काल के दौरान उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें समय-समय पर उच्चाधिकारियों ने पुरस्कृत भी किया।
सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक, एसपी संचार, एसपी सिटी, एएसपी व सीओ ज्वालापुर, एएसपी व सीओ सदर, सीओ ट्रैफिक समेत पुलिस विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।