सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दुर्घटनाओं के कारणों का वैज्ञानिक विश्लेषण, ब्लैक स्पॉट का समयबद्ध सुधार और रोड सेफ्टी ऑडिट को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों व सवारियों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता प्रभावी रूप से लागू करने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई और जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समितियों की नियमित बैठकें सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को हर दो-तीन माह में व्यापक स्तर पर चलाने, स्कूलों में सड़क सुरक्षा क्लब सक्रिय करने और राहवीर योजना का प्रचार-प्रसार बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही हिट एंड रन के लंबित मामलों की जिलाधिकारियों के स्तर पर समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण करने को कहा।

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी के लिए सड़क इंजीनियरिंग, वाहन एवं चालक व्यवहार, प्रवर्तन, जनजागरूकता और दुर्घटना के बाद त्वरित उपचार समेत सभी पहलुओं पर एक साथ काम करना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *