हरिद्वार, 30 सितंबर 2025: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों और तीमारदारों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, आवश्यक उपकरणों और औषधियों की समय पर खरीद, तथा आउटसोर्स कर्मियों की सही व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में चैन राय महिला चिकित्सालय के लिए 2.81 करोड़ और हर मिलाप जिला चिकित्सालय के लिए 3.35 करोड़ रुपये के बजट का अनुमोदन किया गया। पिछले प्रस्तावों की पुष्टि और प्रगति की समीक्षा भी की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रमुख अधीक्षक सचिव, वित्त अधिकारी, सांसद व मेयर प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।