हीरो मोटर कॉर्प में साइबर जागरूकता अभियान, 700 कर्मचारी हुए जागरूक

हरिद्वार। साइबर क्राइम सेल हरिद्वार की टीम ने मंगलवार को सिडकुल स्थित हीरो मोटर कॉर्प कंपनी में साइबर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कंपनी के करीब 700 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान टीम ने उपस्थित लोगों को तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड और बैंकिंग धोखाधड़ी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने कर्मचारियों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी या बैंकिंग डिटेल्स किसी से साझा न करें और हमेशा मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सतर्कता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और “सुरक्षित नागरिक – सुरक्षित समाज” की भावना को मजबूत बनाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *