प्रमोद कुमार
रूद्रपुर। टैंपो यूनियन में वर्चस्व को लेकर घमासान तेज होता जा रहा है बीते दिवस एक गुट ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की अगुवाई में प्रदर्शन कर एस.एस.पी. और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दूसरे पक्ष पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
आज दूसरे पक्ष ने भी एस.एस.पी. कार्यालय पर प्रदर्शन किया इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ भी नारेबाजी की गयी बता दें बीते दिवस पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ टैंपो चालकों ने प्रदर्शन कर दूसरे पक्ष पर अवैध वसूली करने और दबंगई का आरोप लगाया था।
आज दूसरा पक्ष भी रूद्रपुर से सिडकुल,पंतनगर,लालकुंआ और दिनेशपुर को चलने वाले सैकड़ों की संख्या मे टेम्पो चालक एस.एस.पी. कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों ने पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ भी नारेबाजी की।
उनका कहना था कि कल जो लोग विरोध प्रदर्शन करने आये थे उनमें अधिकांश बाहर के टैंपो चालक थे, प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यूनियन का चुनाव हुआ था जिसमें नया अध्यक्ष चुना गया जिससे दूसरा पक्ष नाराज है, इसीलिए झूठे आरोप लगाकर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है, प्रदर्शनकारियों ने गुण्डागर्दी बंद करने की मांग की प्रदर्शन करने वालों में रवि दिवाकर,टिंकू,सतवीर,अनिल,विपिन,राजकुमार,रंजीत,पूरन सहित सैकड़ों टैंपो चालक थे।।