हरिद्वार । राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह की जयंती पर उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नन्दपुरी ज्वालापुर स्थित कार्यालय पर वरिष्ठ रालोद नेता अशोक बलियान की अध्यक्षता तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत चैधरी के संचालन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव चैधरी अशोक बलियान ने कहा कि भारतीय राजनीति में कृषि, उद्योग और प्रौद्योगिकी के गहन जानकार चैधरी अजीत सिंह ने राष्ट्र के विकास में अहम योगदान दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय अजीत सिंह की राजनीति संवाद, समन्वय और सिद्धांतों पर आधारित रही। प्रदेश महासचिव लोकेश सैनी ने कहा कि चैधरी अजीत सिंह ने किसानों, मजदूरों और समाज के वंचित वर्ग के कल्याण में योगदान दिया। हरिद्वार जिलाध्यक्ष राजीव चैधरी ने कहा कि केंद्र सरकार में मंत्री रहने के दौरान चैधरी अजीत सिंह नरे बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए और किसान, मजदूर सहित समाज के हर वर्ग के हितों के लिए कदम उठाए। प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत चैधरी ने कहा कि चैधरी अजीत सिंह ने प्रौढ़ सोच और युवा शक्ति के बीच समन्वय स्थापित किया। राष्ट्रीय लोकदल के युवा नेता जयंत चैधरी उसी विचारधारा का जीवंत उदाहरण हैं। जिनमें चैधरी चरण सिंह जैसी कर्मठता और चैधरी अजीत सिंह जैसी तकनीकी सोच का समन्वय दिखाई देता है। वरिष्ठ नेता उदयवीर चहल, रायपुर विधानसभा अध्यक्ष सुरेशपाल, रालोद युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, उपाध्यक्ष विपिन चैधरी सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अशोक बलियान, वरिष्ठ नेता यू.डी.चहल, रायपुर विधानसभा अध्यक्ष सुरेशपाल, प्रदेश महासचिव लोकेश सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत चैधरी, हरिद्वार जिलाध्यक्ष राजीव चैधरी, रालोद युवा अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, उपाध्यक्ष विपिन चैधरी, मीनू चैधरी कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।