हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से जुड़ी 51 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 28 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। सीएम हेल्पलाइन पर 36 दिन से अधिक लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश भी दिए गए।