हरिद्वार। संत मंडल आश्रम, भीमगोड़ा हरिद्वार के पीठाधीश्वर स्वामी राम मुनि जी महाराज, महामंडलेश्वर बड़ा उदासीन अखाड़ा के श्रीमुख से जानकारी दी गई कि पूज्य ब्रह्मलीन आचार्य महामंडलेश्वर जगदीश मुनि, पूर्व विधायक भाजपा हरिद्वार, के 15वें निर्वाण दिवस समारोह के अवसर पर दिनांक 22 फरवरी 2026 को आश्रम परिसर में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर Medanta Hospital के प्रशिक्षित डॉक्टरों द्वारा श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया जाएगा।
पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी निर्वाण दिवस समारोह में सभी प्रमुख अखाड़ों के महामंडलेश्वर, संतजन तथा दूर-दराज से हजारों की संख्या में भक्तगण एवं श्रद्धालु भाग लेंगे। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को विभिन्न संतों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के विधायक, सांसद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी समारोह में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम उपरांत आश्रम परिसर में विशाल लंगर प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी।