काशीपुर में सूअर के मांस की बिक्री एवं आवागमन पर प्रतिबंध*

काशीपुर। अफ्रीकन स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने के बाद काशीपुर में अगले 2 माह के लिए सूअर के मांस की बिक्री और आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
इस संदर्भ में इस संदर्भ में मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय की अध्यक्षता में एक बैठक नगर निगम में हुई, जिसमें क्षेत्र के सूअर पालकों और सूअर का मांस बेचने वालों को भी बुलाया गया । बैठक में सूअर पालकों को पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार दुमका ने स्वाइन फीवर के प्रसार को रोकने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए, इसके साथ ही शहर में 2 माह तक सूअर के मांस की दुकानों एवं सूअरों के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया ।बैठक में सहायक नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमरजीत सिंह साहनी तथा नगर निगम और पशुपालन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे उल्लेखनीय है कि विगत दिवस काशीपुर में सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद प्रशासन चौकन्ना हो गया था और एहतियात के तौर पर आज यह बैठक बुलाई गई थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *